Showing posts with label 'pralay'. Show all posts
Showing posts with label 'pralay'. Show all posts

Sunday, 25 December 2011

21/12/12 को दुनिया खत्म होगी? कैलेंडर में उसके आगे की तारीख न दीखना क्या है?-

पहले यह देखें कि यह क्यों मान लिया गया कि 21 दिसम्बर 2012 को दुनिया खत्म हो जाएगी।. मध्य अमेरिका में यूरोपीय लोगों के आने के पहले मेसोअमेरिकन लांग काउंट कैलेंडर प्रचलित था. इस कैलेंडर में 7200 दिन का एक एक कातुन और 1 लाख 44 हजार दिन का एक बक्तुन होता है. प्राचीन माया सभ्यता के अवशेषों में ऐसा कैलेंडर पत्थरों में खुदा मिलता है. इन शिला लेखों में केवल 13वें बक्तुन तक की तारीखें दर्ज हैं।. 13वाँ बक्तुन 21 दिसम्बर 2012 को खत्म होगा. इसलिए यह धारणा पैदा कर ली गई कि उसके बाद दुनिया नहीं रहेगी. मेरे विचार से यह सब बात गलत है. इसे इस तरीके से क्यों न देखें कि इस कैलेंडर में चौदहवां बक्तुन और एक बेहतर दौर शुरू होगा.

भारतीय साहित्य के अनुसार अभी सृष्टि का नाश नहीं होगा परन्तु भारी विनाश अवश्य होगा और हो भी रहा है .